Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: 12वीं में PSEB के तीर्थंकर ने किया पहला स्थान हासिल,...

Jalandhar News: 12वीं में PSEB के तीर्थंकर ने किया पहला स्थान हासिल, 7 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। इस परिणाम में जालंधर के 7 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है, जिनमें 2 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। जिले से कुल 19,013 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 17,138 विद्यार्थी पास हुए हैं। 90.14% पास प्रतिशत के साथ जालंधर प्रदेश में कुल मिलाकर 17वें स्थान पर रहा, जबकि मेरिट के हिसाब से जिले ने 13वाँ स्थान प्राप्त किया है।

पहला स्थान ब्लिस पब्लिक स्कूल (सराभा नगर, संतोकपुरा) की स्वर्ण रानी और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बड़ा गांव) की तीर्थंकरने 500 में से 487 अंक (97.40%) प्राप्त कर साझा रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान HMV की पलक सुमन और स्कूल ऑफ़ एमीनेस (करतारपुर) के गुरप्रीत सिंह ने 486 अंक (97.20%) के साथ दूसरी पोजीशन हासिल की।

तीसरा स्थान स्कूल ऑफ़ एमीनेस (आदमपुर) के पवन कुमार ने 485 अंक (97%) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथा स्थान देवराज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतीक्षा और मेरिटोरियस स्कूल की खुशबू ने 484 अंक (96.80%) के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गादी कैंप) के प्रथम और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल (आदर्श नगर) की कृतिका ने 483 अंक (96.60%) प्राप्त किए। नेहरू गार्डन स्कूल की चाहत ने 482 अंक (96.40%) के साथ सूची में अपनी जगह बनाई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -