जालंधर, ENS: बस्ती गुजा से भाजपा पार्षद को सोशल मीडया पर व्यक्ति द्वारा जमकर गालियां निकाली गई। वहीं इस घटना को लेकर वार्ड नंबर 55 से पार्षद तरविंदर सिंह सोई आज पुलिस कमिशनर दफ्तर शिकायत देने पहुंचे है। जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकियां देने और गालियां निकालने के मामले में विशाल सभरवाल पुत्र बृज मोहन निवासी विर्दी कॉलोनी और नवदीप जोरेवाल पुत्र दर्शन लाल जोरेवाल निवासी डॉ. अंबेडकर नगर, बस्ती गुजां के खिलाफ शिकायत दी है। इस दौरान पार्षद ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पार्षद ने कहा कि विशाल किसी भी पार्टी से संबंधित नहीं है और उनका विशाल से कोई विवाद भी नहीं है। ऐसे में उन्हें नहीं पता कि विशाल ने सोशल मीडिया पर उन्हें क्यों गालियां निकाली है। पार्षद का कहना है कि विशाल ने सोशल मीडिया पर 2 बजे उनके और उनकी टीम के खिलाफ जमकर भड़ास निकालने को लेकर लाइव चलाने की धमकी दी। पार्षद के अनुसार हाल ही में विशाल सभरवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है।
जिसमें शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठे, निराधार, मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए गए हैं, जिसका उद्देश्य उसकी छवि, प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को धूमिल करना है। पार्षद ने कहा कि वीडियो में विशाल ने सार्वजनिक रूप से शिकायतकर्ता के खिलाफ आरोप और अभियोग लगाए हैं, उसे बेईमान और भ्रष्ट व्यक्ति के रूप में चित्रित किया है और आम जनता के सामने यह गलत धारणा बनाने का प्रयास किया है। वीडियो में उन्हें गालियां निकाली गई है। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार की है और वह घटना के दौरान दिल्ली में मौजूद थे। ऐसे में दिल्ली से लौटने के बाद आज वह पुलिस कमिशनर दफ्तर विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे है।
पार्षद ने कहा कि 2-3 दिनों से लाइव होकर उनके खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोई ने कहा कि उनका विशाल के साथ कोई विवाद नहीं था। सरकारी काम होने को समय लगता है। उन्होंने कहा कि पार्क का काम था और उसके लिए सोसायटी बनी हुई है। एक दिन में पार्क का काम पूरा नहीं होता। इस मामले को लेकर उनके साथ कोई विवाद भी नहीं हुआ। यह काम सोसायटी का है और अगर उन्हें कोई परेशानी है तो वह सोसायटी से बात कर सकते है। वहीं आज पुलिस कमिशनर ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

