जालंधर, ENS: महानगर के सबसे व्यस्त बाजार में चोरियां होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से माईं हीरा गेट में 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर ताले तोड़कर दोनों दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक दुकान में एक हजार की नगदी और दूसरी दुकान से 7 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हुए है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बाइक पर आए दो चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी में देखा जा सकता हैकि एक चोर के हाथ में सिबब्ल पकड़ा हुआ है और दूसरा चोर ताले तोड़ रहा है। दुकानदार के अनुसार चोर 2 दिन पहले दुकान पर सामान लेकर गए थे। सीसीटीवी के अनुसार एक चोर दुकान का शटर थोड़ा सा उठाकर अंदर जाता है, जबकि दुसरा चोर दुकान के बाहर बैठ जाता है। कुछ देर बाद चोर दुकान से नगदी चुराकर बाहर आ जाता है।
ऐसे ही चोरों द्वारा बांसल नामक व्यक्ति की दुकान को निशाना बनाया गया। दुकानदारों का कहना है कि माईं हीरां गेट में इतने सालों से कभी चोरी की वारदातों की खबरें नहीं आई थी। लेकिन अब एक माह से 6 से 7 दुकानों में चोरियां हो चुकी है। दुकानदार कई बार पुलिस को गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके है। वहीं लोगों का कहना है कि अब तक पुलिस एक भी वारदात को ट्रेस नहीं कर पाई है।
बता दें कि इससे पहले माईं हीरा गेट में एक आटा चक्की, किरण बुक शॉप और 4 अन्य दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। लोगों में लगातार चोरी की वारदातों को लेकर रोष पाया जा रहा है। इस घटना को लेकर दुकानदारों द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। लोगों का कहना हैकि पुलिस को शिकायत करने से कोई हल नहीं हो रहा। इससे पहले भी कई वारदातें हुई है, लेकिन अभी तक कोई वारदात ट्रेस नहीं हुई है।

