Himachal Govt
JalandharJalandhar News: दुकान से Dry Fruits, Desi Ghee और नगदी लेकर एक्टिवा...

Jalandhar News: दुकान से Dry Fruits, Desi Ghee और नगदी लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस से उठा भरोसा, कार्रगुजारी पर उठाए गंभीर सवाल

जालंधर, ENS: थाना 3 के अधीन आते किंगरा गेट में चोरों ने चक्की व करियाना दुकान को निशाना बनाया। जहां एक्टिवा सवार 2 चोर दुकान से नगदी, ड्राईफ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी हरजीत सिंह हरमीत सिंह चक्की और करियाने की दुकान है। देर रात बिना नंबरी सफेद एक्टिवा पर 2.30 बजे 2 चोर आए और तिजौरी से 10 से 12 हजार की नगदी, बादाम, काजू, सोगी सहित अन्य ड्राईफ्रूट और देसी घी लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक चोर दुकान के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देता है और दूसरा बाहर एक्टिवा पर खड़ रहता है।

हैरानी की बात यह है कि चोरों ने बिना ताले तोड़े घटना को अंजाम दिया। दरअससल, चोरों ने शटर की पत्ती को तोड़कर शटर उखाड़ दिया। इस घटना से दुकानदार का 25 हजार नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह देर रात 9 बजे दुकान के ताले लगाकर गए थे। जिसके बाद आज सुबह पड़ोसियों ने बताया कि दुकान का ताले लगे हुए थे और शटर उखड़ा हुआ था। इस दौरान चोर कीमती सामान और नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक चोर मुंह ढककर दुकान में घुसा और उसे पता था कि ड्राइफ्रूट कहां पर पड़ा है। जिसके बाद बोरी में डालकर ड्राइफ्रूट और देसी घी के डिब्बे डालकर ले गया। इसी के साथ तिजौरी में रखे सारे पैसे ले गए। इस मामले को लेकर दुकानदार द्वारा अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। दुकानदार का कहना हैकि इलाके में आए दिन चोरियां हो रही है। आसपास दुकानों में भी चोरियां की घटनाएं सामने आ चुकी है।

पीड़ित ने कहा कि नशेड़ी आते है और नशे की आपूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे है। पी़ड़िता का पुलिस से भरोसा उठ गया। दरअसल, पीड़ित हरमीत सिंह ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ समय पहले पड़ोसी दुकानदार की नई एक्टिवा चोरी हुई थी। दुकानदार ने पुलिस को थाने में जाकर शिकायत भी दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में अन्य दुकानदारों ने भी कहाकि थाने जाने से कोई फायदा नहीं होगा। जिसके कारण वह थाने में शिकायत देने के लिए नहीं गए। पुलिस की देर रात गश्त को लेकर कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी देर रात गश्त पर दिखाई नहीं देता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: फायरिंग और फिरौती मामले में फॉर्च्यूनर सहित लॉरेंस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः पुलिस ने कोठियों पर गोलीबारी कर फिरौती मांगने...

Jalandhar News: Railway Station पर बच्ची को संभालते ट्रेन के नीचे आया पिता, मौत

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया।...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की ऊर्जा...

Punjab News: फायरिंग और फिरौती मामले में फॉर्च्यूनर सहित लॉरेंस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः पुलिस ने कोठियों पर गोलीबारी कर फिरौती मांगने वाले लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार...