Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: सुरजीत सिंह रखड़ा को किया सस्पेंड, बेअदबी कानून को लेकर...

Jalandhar News: सुरजीत सिंह रखड़ा को किया सस्पेंड, बेअदबी कानून को लेकर पूर्व जत्थेदार का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा हाईवे निजी होटल में शिरोमणि अकाली पूरन सुरजीत की ओर से बैठक की गई। इस दौरान अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, बीवी जगीर कौर सहित शिरोमणि अकाली पूरन सुरजीत पहुंचे। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने सुरजीत सिंह रखड़ा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का फैसला किया है। सुरजीत सिंह रखड़ा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अकाली दल पुनूर सुरजीत से निलंबित कर दिया गया है। वहीं बेअदबी कानून को लेकर पूर्व जत्थेदार ने कहाकि अगर सरकार ने कानून लागू करने से पहले एसजीपीसी को प्रस्ताव भेजा था और उसके बाद वह विरोध कर रहे है तो निंदनीय घटना है।

उनका मानना है कि इस मामले में सरकार और जत्थेबंदियों को बैठकर मसले को हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब मामले में दोनों ओर से टकराव की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। बेअदबी कानून के मामले में एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त के दिग्गज सहित कानून के विशेषज्ञ शामिल हो और मसले का हल निकाला जाए। ऐसा कोई भी समाधान नहीं है, जिसका हल ना निकल सकता हो। वहीं पार्टियों द्वारा नेताओं को डंडे के जोर में अपनी पार्टी में शामिल करने की पूर्व जत्थेदार ने निंदा की है। पूर्व जत्थेदार ने कहा कि यह भारत की राजनीति के लिए खतरनाक है।

पंजाब में 2027 के चुनावों के दौरान SIR को लेकर पूर्व जत्थेदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटों को लेकर पता चला है कि कई जायज लोगों की वोटे काटी गई। SIR अगर भाजपा करवाती है तो हम लोगों को सुचेत होने की जरूरत है। अगर SIR में अवैध वोटे काटी जाए तो ठीक है, लेकिन जायज वोटे काटना गलत है। पंजाब के चुनावों को लेकर पूर्व जत्थेदार ने कहा कि वह सिंद्धातों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान अगर कांग्रेस छोड़कर कोई अन्य पार्टी उनके साथ सिंद्धातों के आधार पर बैठकर बात करेंगी तो वह उनको समर्थन दे सकते है। पंथक को एकजुट होने पर कहा कि उनकी अमृतपाल सिंह की पार्टी सहित अन्य पार्टियों के साथ बातचीत चल रही है। वहीं बॉर्डर स्टेट पंजाब पर लगातार बम धमाके को लेकर पूर्व जत्थेदार ने निंदा की।

 

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -