मलोटः शहर के सबसे बड़े धार्मिक स्थल अग्रवाल पीरखाना में दो गुटों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में कई लोग घायल हो गए। इस घटना की सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीरखाने की गद्दी को लेकर 2 परिवारों में हाथापाई हुई। दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
घटना में एक घायल की हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के संजीव गर्ग (हैप्पी), अमनदीप गर्ग, रेखा गर्ग और आयुष गर्ग ने आरोप लगाया कि वे दर्शन करने के लिए अग्रवाल पीरखाना गए हुए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। रेखा गर्ग ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और थप्पड़ मारे गए और उसका दुपट्टा भी खींचा गया। इस घटना में घायल होने के बाद चारों जनों को सरकारी अस्पताल मलोट में भर्ती कराया गया।
दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती केशव ने आरोप लगाया कि पीरखाना में लंगर प्रथा शुरू किए जाने को लेकर दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता था। उसने कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट की। जब वह झगड़ा छुड़ाने के लिए आगे आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उसकी उंगली पर चोट लगी।
केशव ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों का जवाब पीरखाना कमेटी ही दे सकती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उधर पुलिस का कहना है कि अग्रवाल पीरखाना मलोट में दो परिवारों के बीच हुए विवाद के कारण यह झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Punjab News: धार्मिक स्थल पीरखाना में 2 गुटों में झड़प, कई घायल, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.