जालंधर, ENS: देहात के अंतगर्त आते जंडियाला में युवक द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामल को लेकर जंडियाला पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत के अनुसार पिछले दिनों प्रवासी (बिहार) व्यक्ति के बच्चे की जंडियाला मंजकी गुरुद्वारा बाला सिद्ध को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें 16 से 17 साल के युवक गुरु ग्रंथ साहिब के पास से होकर कुछ दूरी पर जाकर पेशाब कर देता है।
Jalandhar News: इस गुरुद्वारा में हुई बेअदबी, 7 पर मामला दर्ज#Jalandhar #News #Sacrilege #happened #this #Gurudwara #case #registered #against #watch #video #encounternews pic.twitter.com/GiF6QZQ61V
— Encounter India (@Encounter_India) August 14, 2024
इसके बाद युवक द्वारा पेशाब करने के बाद हाथ नहीं धोए बल्कि वहीं गंदे हाथ उसने गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को लगा दिए। इस दौरान युवक जब बेअदबी करके जाने लगा तो जाते समय वहां पर पड़े प्रसाद के डिब्बे में उसने मच्छर मारने वाली हिट स्प्रे कर दी। पुलिस शिकायत के अनुसार इन गुनाहों को युवक ने खुद माना है। जिसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक कमेटी द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एएसआई अवतार सिंह ने दोषियों के खिलाफ 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिंहों ने बताया कि इस मामले को लेकर अकाल तख्त के हुकमों के अनुसार बेअदबी की जिम्मेदार प्रबंधक कमेटी और ग्रंथी की भी होगी। उन्होंने कहा कि काफी समय बीत जाने के बाद प्रबंधक कमेटी मौके पर अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंची। जिसके बाद सिंहों ने फैसला लिया है जब तक नई कमेटी नहीं तैयार हो जाती तब तक सेवादार भाई जोगिंदर सिंह, दलबार सिंह, मेजर सिंह सहित कुछ अन्य सिंह साहिबान गुरुद्वारा की सेवा करेंगे। ऐसे में अगर गुरुद्वारा में कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी इन सिंह साहिबानों की होगी।
