Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: इलाके में हुई झड़प, 2 पक्षों में जमकर चलें ईंट-पत्थर,...

Jalandhar News: इलाके में हुई झड़प, 2 पक्षों में जमकर चलें ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: ऋषि नगर में 2 पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। जहां पहले एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। इस दौरान लोग जान बचाकर भागते हुए दिखाई दिए। इस घटना में कई लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जमकर ईंट-पत्थरों से हमला किया जा रहा है। वहीं लोग जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना 3 की पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना 3 के प्रभारी सहित एसीपी अशोक मीना खुद घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसीपी ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि छोटा बेटा बैठा हुआ था और सारा परिवार इकट्ठा होकर आ गया। जिसके बाद घर पर हमला कर दिया गया। इस घटना में बेटा जान बचाकर भागा। हादसे में परिजनों को चोटें आई है। घटना की वजह पुरानी रंजिश है। वहीं जगदीश कुमार ने कहा कि अजय खौंसला प्रताप रोड़ पर रहता है। उसके साथ काफी समय पहले झगड़ा हुआ था।

जगदीश कुमार के अनुसार अजय खौंसले ने पहले भी उन पर हमला किया था। आरोप है कि अजय ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात हमला करवाया। इस मामले में अजय खौंसले के साथ कोर्ट में केस चल रहा है और वह उस पर दवाब बनाने के लिए कोशिशे कर रहा है। देर रात छोटा बेटा और पड़ोसी का बेटा मंदिर के पास खड़े थे। इस दौरान अजय खौंसला का बेटा और परिवार गालियां निकालने लगा और जान से मारने की धमकियां देने लगा।

जिसके बाद बेटा घर भागकर आ गया। इस दौरान अजय खौंसले के परिजनों द्वारा उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी अशोक मीना ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश के कारण झगड़ा हुआ है। देर रात गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन लोगों से पूछताछ में अभी तक पता चला कि कोई गोली की घटना नहीं हुई है, फिर भी मामले की जांच जारी है। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऐसे में घायल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -