Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: उखाड़ दी सड़क, अब एस्टीमेट खत्म, लटक गया सीवरेज का...

Jalandhar News: उखाड़ दी सड़क, अब एस्टीमेट खत्म, लटक गया सीवरेज का काम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर की वार्ड नं. 30 की बद्रीदास कॉलोनी से ओल्ड बारादरी को जाने वाली सड़क पर सीवरेज की समस्या को लेकर इलाका निवासी परेशान थे। इस मामले को लेकर अधूरी सीवरेज पाइप लाइन डालकर काम बंद किए जाने पर पंजाब महिला कांग्रेस सलाहकार कमेटी की मेंबर व पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने कड़ा विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों पर समस्या का स्थायी समाधान किए बिना अधूरा काम छोड़ने का आरोप लगाया। डॉ. जसलीन ने इस संबंध में निगम के निगरान इंजीनियर जसपाल सिंह से मुलाकात कर अधूरे काम को तुरंत पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो नगर निगम के बाहर चक्का जाम किया जाएगा।

डॉ. जसलीन ने बद्रीदास कालोनी का दौरा करते हुए बताया कि इलाके में लंबे समय से सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या बनी हुई है। कई बार अस्थायी समाधान के बावजूद स्थायी हल नहीं निकला। निगम हाऊस से सीवरेज पाइप बदलने का प्रोजेक्ट पास होने के बाद जनवरी 2026 में काम शुरू हुआ था। पार्षद के अनुसार काम शुरू होने पर 6 माह हो गए और काफी हद तक सीवरेज पाइप भी डाल दी गई। लेकिन उसके बाद आगे की जगह पर पाइप लाइन का काम रूका हुआ था। इसको लेकर वह कई बार कर्मियों से बात की गई और उनके द्वारा टाल-मटौल किया गया।

इसके बाद अब नगर निगम के जेई यश ने बताया कि पाइप लाइन डालने का एस्टीमेट खत्म हो चुका है। पार्षद ने कहा कि अधूरे काम का अब जिम्मेदार कौन है। पार्षद ने कहाकि काम शुरू करवाने से पहले जेई ने खुद इलाके का दौरा किया था और उन्होंने रोड की ब्लॉकेज को देखा था। पार्षद ने कहाकि अगर एस्टीमेट बढ़ गया तो जेई को प्रोपजल लेने के लिए आवेदन जारी करना चाहिए। लेकिन अब सीवरेज का काम इलाके में अधूरा पड़ा हुआ है और अब नगर निगम द्वारा वहां पर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्षद ने कहा कि सड़क बनाने से पहले उनके द्वारा मेयर को लिखित में पत्र जारी किया गया था, जिसमें लिखा था कि सीवरेज का काम पूरा होने के बाद ही सड़क बनाने का काम शुरू किया जाए। ऐसे में साढ़े 7 महीने से सीवरेज और सड़क का काम अधूरा होने के कारण लोग परेशान हो रहे है।

हालांकि 3 से 4 दिन बाद लगातार सीवरेज कर्मियों द्वारा सीवरेज खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद फिर से सीवरेज ब्लॉक हो रहा है। पार्षद द्वारा मेयर से इलाके का काम जल्द से जल्द पूरा करवाने की अपील की गई है। वहीं इलाका निवासी गोमती ने कहाकि इलाके में 3 साल से सीवरेज की समस्या चल रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सीवरेज का काम पिछली गली से कर दिया गया, लेकिन उनकी गली में सीवरेज का काम अधूरा है। आरोप है कि अजय चोपड़ा द्वारा ने जेई की मौजूदगी में कहा गया कि अभी सड़क बनने का काम चल रहा है, ऐसे में सड़क बनने के बाद अगर सीवरेज की समस्या आएंगी तो उसे भी हल करवा दिया जाएगा। वहीं पार्षद ने कहाकि सड़क बनाने के बाद फिर से सीवरेज की समस्या को लेकर सड़क को तोड़ा जाएगा और नगर निगम पर इस खर्चे का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

कोर्ट में पेशी पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वकील का आया बयान, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन...

Trimbakeshwar मंदिर पहुंचे Actor Ajay Devgan, बेटे युग संग लिया महादेव का आशीर्वाद, देखें वीडियो

मनोरंजन: भारत में भगवान शिव को समर्पित महीना सावन...

व्यक्ति के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने, युवक-युवती गिरफ्तार, देखें वीडियो

पांवटाः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा शहर...

Punjab News: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट आप पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा लगातार गरमा रहा है। नेताओं के...

कोर्ट में पेशी पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और वकील का आया बयान, देखें वीडियो

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन एंटी करप्शन ब्रांच...

Trimbakeshwar मंदिर पहुंचे Actor Ajay Devgan, बेटे युग संग लिया महादेव का आशीर्वाद, देखें वीडियो

मनोरंजन: भारत में भगवान शिव को समर्पित महीना सावन इन दिनों शुरु हो चुका है। इस पावन महीने में...

Punjab News: ठेके के बाहर शराब पी रहे लोगों को निहंगों ने पीटा, करवाई उठक-बैठक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गिल रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब निहंग सिंहों के एक दल ने शराब...