.
JalandharJalandhar News: बारिश बनी आफत, फंसी एंबुलेंस और बच्चे, लगा लंबा जाम,...

Jalandhar News: बारिश बनी आफत, फंसी एंबुलेंस और बच्चे, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, सड़कों पर रेंगते दिखें वाहन

जालंधर, ENS: शहर में आज अचानक मौसम में आए बदलाव और बारिश के कारण भले ही लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। लेकिन कुछ समय के लिए हुए बारिश लोगों के लिए आफत भी बन गई। बारिश से सड़कें पानी से भर गई और शहर के मुख्य चौंकों पर जाम की स्थिति बन गई। इस भारी जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोआबा चौंक की तस्वीरें हैरान करने वाले सामने आई है। जहां जाम के कारण स्कूलों में दोपहर 2 बजे छुट्टी होने के बावजूद बच्चे 4 बजे तक सड़कों पर दिखें। वहीं जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई दिखाई दी। स्कूली बच्चों को लेकर अभिवावक भी परेशान होते दिखाई दिए। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि दोआबा चौक के चारों ओर भारी जाम लगा हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि इस चौक पर अक्सर पुलिस की चौकसी देखने को मिलती है, लेकिन जाम की स्थिति के दौरान पुलिस कर्मी भी गायब दिखे। जिसके कारण लोग खुद ही जाम को खुलवाने में लगे हुए है। यह जाम दोआबा चौक से पठानकोट चौक तक देखने को मिला है। जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। कुछ समय की बरसात ने नगर निगम के स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। वहीं ऐसे ही ट्रैफिक की व्यवस्था शहर के अन्य चौराहों पर भी देखने को मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। 11 और 13 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 12, 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बता दें कि इससे पहले सोढल रोड की सड़क से पानी से भरने के कारण लोग परेशान दिखे। सोढल रोड पर सड़कों पर भरे पानी में सिलेंडर बहते हुए दिखाई दिए। गनीमत यह रही कि मालिक द्वारा समय रहते सिलेंडर को पकड़ लिए, नहीं तो काफी नुकसान हो सकता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

कुटलैहड़ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,  भुट्टो रहे मौजूद

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के...

Punjab News: ANTF का बड़ा एक्शन, 30 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Punjab News: रिटायर्ड फौजी ने लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में की चोरी, 20 तोले सोना, 30 तोले चांदी बरामद

बठिंडाः कैंट क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पर...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, एक वाहन का चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए अधिकांश निर्णय कार्यान्वितः Jagat Singh Negi

शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी...

कुटलैहड़ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,  भुट्टो रहे मौजूद

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के...

Punjab News: ANTF का बड़ा एक्शन, 30 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने सीमा पार सक्रिय ड्रग...

Punjab News: रिटायर्ड फौजी ने लेफ्टिनेंट कर्नल के घर में की चोरी, 20 तोले सोना, 30 तोले चांदी बरामद

बठिंडाः कैंट क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पर चोरी की वारदात को रिटायर्ड फौजी ने अंजाम दिया। इस...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, एक वाहन का चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते...