JalandharJalandhar News: 7 दिनों से घर नहीं पहुंची नाबालिग, अपरहण का आरोप,...

Jalandhar News: 7 दिनों से घर नहीं पहुंची नाबालिग, अपरहण का आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर उप-मंडल के एक गांव की 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार द्वारा आरोप लगाया गया है कि एक प्रवासी युवक उसे अगवा करके ले गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और भय का माहौल है। पीड़ित लड़की की माता और गांव के सरपंच ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह प्राइवेट बस से स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आई।

परिवार का कहना हैकि घटना को लेकर 7 दिन बीत गए है। परिवारिक सदस्यों और गांव वालों ने अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बाद में मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार युवक एक नाबालिग लड़की को बड़ा गांव के पास एक पेट्रोल पंप से अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। परिवार का आरोप है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ा।

बाद में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों में चिंता पैदा कर दी है और हर कोई बच्ची की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है। वहीं, इस बारे में हलका फिल्लौर के डीएसपी साहब भरत मसीह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में गुराया थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनमें से एक साथी को काबू कर लिया गया है, जो उन्हें बस स्टैंड के पास छोड़कर आया था। लड़की और लड़के की तलाश जारी है, उन्हें भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...