JalandharJalandhar News: मंडी में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में भड़की लपटें,...

Jalandhar News: मंडी में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में भड़की लपटें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर की मकसूदां मंडी में दिवाली की रात देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद ही मिनटों में उसने भयानक रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जबकि आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अंदर रखा सामान भी बाहर निकालने में मदद की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस समय आग लगी, उस दौरान अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि, अंदर काफी सामान रखा हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़ जाती हैं। इसी बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीकरणीय...