JalandharJalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के भिड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद कैंटीन में खाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद कुछ समय के लिए कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खाने में टैबलेट मिलने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार CT Institute कैंटीन में एक छात्र के खाने में कथित तौर पर टैबलेट मिलने की बात सामने आई। इसके बाद कश्मीरी छात्रों ने कैंटीन संचालक से इस बारे में सवाल किया। इसी दौरान कुछ हिंदू छात्रों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के छात्रों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला झगड़े तक पहुंच गया।

सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों छात्र गुटों के बीच तेजधार हथियार चलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, थाना नंबर-5 पुलिस ने तेजधार हथियार चलने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के बीच विवाद जरूर हुआ था, लेकिन स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

छात्रों के बीच झगड़ा बढ़ने के दौरान इंस्टीट्यूट में मौजूद अन्य छात्रों में भी घबराहट फैल गई। कई छात्र इधर-उधर भागने लगे और कैंपस में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मामले की जानकारी जैसे ही इंस्टीट्यूट प्रबंधन को मिली, प्रबंधन ने तुरंत कैंपस के गेट बंद करवाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

SHO बोले- खाने को लेकर हुआ था विवाद

थाना-5 के SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को CT Institute कैंटीन में खाने को लेकर कश्मीरी और हिंदू छात्रों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विवाद को कुछ लोगों द्वारा धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को बिगड़ने से रोक दिया।

फिलहाल पुलिस दोनों छात्र गुटों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने छात्रों और उनके परिवारों से घबराने की बजाय जांच में सहयोग करने की अपील की है।

2024 में भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि शाहपुर स्थित CT इंस्टीट्यूट कैंपस के अंदर 2024 में भी कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया था। CT इंस्टीट्यूट प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए उस वक्त 14 छात्राओं को निलंबित कर दिया था। कैंपस के अंदर कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और कुर्सियां भी फेंकीं थी।

2018 में CT इंस्टीट्यूट के छात्रों से बरामद हुए थे विस्फोटक हथियार

पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने जालंधर के बाहरी इलाके शाहपुर में स्थित CT इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल से कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया था। यह कार्रवाई उनके टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद 10 अक्टूबर 2018 को की गई थी। उनके पास से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे।

टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के एक हफ़्ते बाद, 19 अक्टूबर 2018 को जम्मू-कश्मीर में दानिश रहमान सूफी को गिरफ़्तार किया गया था। हालांकि, छह महीने तक हिरासत में रहने के बाद उसे रिहा कर दिया गया, क्योंकि NIA ने कहा कि उन्हें आतंकी हमले में उसकी संलिप्तता के बारे में कोई सबूत नहीं मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...