JalandharJalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें...

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इसी कड़ी के तहत आयकर विभाग की एक बड़ी टीम ने जालंधर के गढ़ा रोड पर मार्केट के पास एक बड़ी स्टील फर्म पर छापा मारा। बताया जा रहा हैकि फर्म पर यह कार्रवाई वीरवार सुबह शुरू हुई और शुक्रवार देर रात तक जारी रही। छापेमारी को अंजाम देने के लिए आयकर विभाग की एक विशेष टीम दिल्ली से जालंधर पहुंची है। कार्रवाई के दौरान फर्म के बाहर दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां खड़ी नजर आईं।

आसपास के दुकानदारों के मुताबिक विभाग की टीम वीरवार सुबह अचानक फर्म पर पहुंची और अंदर जाकर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद से लगातार सर्च अभियान चल रहा है। शुक्रवार को भी पूरे दिन टीम के सदस्यों ने फर्म के अंदर बही-खाते, दस्तावेज और अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच टीम ने फर्म से बड़ी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ अन्य सामान जब्त किया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि टीम को कौन से खास दस्तावेज बरामद हुए हैं और इस पूरी जांच का मुख्य आधार क्या है।

आयकर विभाग ने भी छापेमारी के कारणों या जांच के दायरे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। कार्रवाई के दौरान जब मौके पर मौजूद आयकर विभाग के अधिकारियों से इस छापेमारी के बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना डिवीजन नंबर 7 के कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने भी इस मामले में कोई भी जानकारी देने से परहेज किया। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, छापेमारी के असली कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...