Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: CT Group में हुए हमले को लेकर घायल छात्र ने...

Jalandhar News: CT Group में हुए हमले को लेकर घायल छात्र ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शाहपुर कैंपस में CT इंस्टीट्यूट में बिहार और कश्मीर के छात्रों के बीच खूनी झड़प देखने को मिली। जहां दोनों गुटों में जमकर डंडे-बैट चले। इस दौरान होस्टल में तोड़फोड़ की गई। जिससे कमरों में कांच फैल गया। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं घटना में घायल छात्र मीडिया के सामने आया और उसने सारी दास्तां सुनाई। घायल फस्ट ईयर के छात्र का आरोप है कि 2 दिन पहले उनके खाने में टेबलेट और टेलबट का रैपर मिला था। उन्होंने इसकी शिकायत इंस्टीट्यूट प्रशासन और कैंटीन संचालक से की थी। उनकी मांग थी कि उन्हें सही खाना दिया जाए।

छात्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी छात्रों ने गाली दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। जिसके बाद वह खुद अपने हॉस्टल में आ गए। इस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी और उसने साथियों के साथ मिलकर छुड़वाने लगे। एक सीनियर छात्र ने उसे गले से पकड़कर धक्का दे दिया। जिसके बाद सभी छात्रों में हाथापाई शुरू हो गई और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान अल्ला हो अकबर के नारेबाजी शुरू हो गई। छात्र ने बताया कि छात्रों द्वारा शीशे तोड़े गए और शीशे का टुकड़ा उसके सिर पर लगने से वह चोटिल हो गया। इस दौरान उसके हाथ पर भी चोट आई है।

छात्र ने कहाकि उन्होंने खुद को रूम में बंद कर लिया। जिसके बाद वार्डन को बचाने के लिए गुहार लगाई। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के छात्रों द्वारा जमकर उत्पाद मचाया गया। हालांकि घटना को लेकर पुलिस का कहना हैकि मामले संबंधी हमला करने वाले छात्रों की पहचान करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों द्वारा पुलिस को वीडियो दिखाते हुए कहा गया कि टोपी वाले व्यक्ति द्वारा माहौल खराब किया गया और वही छात्रों को धमका रहा था। वहीं पुलिस ने वीडियो देखी और पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा कि हमला करने वाले सब लोगों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा।

2018 में CT इंस्टीट्यूट के छात्रों से बरामद हुए थे विस्फोटक हथियार
पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने शाहपुर में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैंनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के कश्मीरी छात्रों को पकड़ा था। यह कार्रवाई उनके टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद 10 अक्टूबर 2018 को की गई थी। उनके पास से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे।

टीम ने Hostel पर मारा था छापा
संयुक्त टीम ने छात्रावास पर छापा मारा था। उन्होंने बीटेक (सिविल) के सेकेंड समेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार के कमरे से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं. गुलजार जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के अवंतीपुरा के राजपुरा का रहने वाला है। गुलजार को मोहम्मद इदरिस शाह उर्फ नदीम और युसूफ रफीक भट के साथ गिरफ्तार किया गया है। शाह पुलवामा का रहने वाला है जबकि रफीक पुलवामा के नूरपुरा का निवासी था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्य कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत अरलू में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के...

छोटे आइडिया से बड़े उद्यम तक का सफर, युवा उद्यमियों ने सांझा किए सफलता के अनुभव

चंडीगढ़: गुरुग्राम में शुक्रवार को आयोजित जेन-एच युवा उद्यमी...

महाविद्यालय बंगाणा पीटीए की  आम सभा की बैठक 31 अगस्त 2026 को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा पीटीए सचिव...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, भूपिंदर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीसीए सभागार में अभिभावक-शिक्षक...

एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार! पहाड़ी से कूदने जा रहा था बेटा, बचाने पहुंचे पिता भी गिरा

सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, घटना के बाद आसपास फैली सनसनी छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से...

राज्य कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत अरलू में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के सौजन्य से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्ष 2026-27 की राज्य...

छोटे आइडिया से बड़े उद्यम तक का सफर, युवा उद्यमियों ने सांझा किए सफलता के अनुभव

चंडीगढ़: गुरुग्राम में शुक्रवार को आयोजित जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल में देश के सफल युवा उद्यमियों और उद्यम संस्थापकों...

महाविद्यालय बंगाणा पीटीए की  आम सभा की बैठक 31 अगस्त 2026 को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा पीटीए सचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने अवगत कराया कि पीटीए आम सभा...