JalandharJalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुजुर्ग को कुचला, मौत, देखें...

Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुजुर्ग को कुचला, मौत, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वर्कशॉप चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार को कुचल दिया। इस घटना में काम पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनी राम के रूप में हुई है। वहीं ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की देर से पहुंचने को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया।

मिली जानाकारी के अनुसार मुनी राम रोजाना की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से साइकिल पर निकला था। जैसे ही वह वर्कशॉप चौक के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग व्यक्ति सीधे ट्रक के भारी पहियों के नीचे आ गया। हादसे को अंजाम देने के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का पंजाब रजिस्ट्रेशन नंबर PV 08 DS 2953 बताया जा रहा है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो जाने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों रजिंदर बाबा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बुजुर्ग की सांसें चल रही थीं। लोगों ने 108 एम्बुलेंस और पुलिस हेल्पलाइन 100 तथा 112 पर लगातार कॉल किए। लोगों का आरोप है कि एम्बुलेंस को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। वहीं, हादसे की जगह से कुछ ही दूरी पर थाना नंबर 2 स्थित होने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उनके पास केवल एक रोटी का डिब्बा और साइकिल थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल सहायता मिल जाती, तो शायद बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस के आने के बाद ही एम्बुलेंस कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं थाना 2 की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़ जाती हैं। इसी बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीकरणीय...