.
JalandharJalandhar News: 'राधे श्याम भजन संध्या' को लेकर विवादों में घिरा जिमखाना...

Jalandhar News: ‘राधे श्याम भजन संध्या’ को लेकर विवादों में घिरा जिमखाना क्लब, CP से की शिकायत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिमखाना क्लब में आयोजित ‘राधे श्याम भजन संध्या’ के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के भजन को गलत तरीके से गाए जाने को लेकर विवाद गरमा गया। दरअसल, जिमखाना क्लब की नई टीम द्वारा धार्मिक प्रवचनों के दौरान ठुमके लगाने का वीडियो सामने आने पर सवाल उठने लगे है। इस मामले को लेकर आज आवाज ए कौम के हरजिंदर सिंह जिंदा द्वारा पुलिस कमिशनर को मांग पत्र सौंपा गया। मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह ने कहाकि दो दिन पुरानी घटना है। जहां जेन जी क्लब के नाम पर प्रोग्राम रखा गया था।

इस प्रोग्राम को जिमखाना क्लब द्वारा आयोजित किया गया था। वहीं प्रोग्राम में गायक अंगद तलवाड़ द्वारा भजन का गुणगान किया गया। इस दौरान उसने भजन संध्या करने के दौरान बीच में गीत गाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसने गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के शब्दों का उचारण करते हुए लोगों को नचाना शुरू कर दिया। इस चीज को सिख कभी बर्दाशत नहीं करते और इसी घटना को लेकर कई बार मामला गरमाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को लेकर कई बार पर्चे भी दर्ज हो चुके है।

ऐसे में वह इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर दफ्तर मांग पत्र लेकर आए है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। हरजिंदर सिंह जिंदा ने कहाकि जादूगर शब्द का नाम लेकर और आशिकी के गीत गाने को लेकर रोष पाया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि वह गायक सहित उक्त कमेटी के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। हरजिंदर सिंह जिंदा ने कहा कि वह गुरुओं के अपमान को लेकर कई बार विरोध जाहिर कर चुके है, लेकिन फिर भी शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है। इस दौरान जीरकपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर भी घटना का विरोध हुआ था और उक्त गायक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

चंडीगढ़: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा...

Punjab News: MD Complex के पास महिला की एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियाना: चंडीगढ़ रोड पर स्थित एमडी कॉम्प्लेक्स के पास...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी और छात्र जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गरमा गई है। इसी के चलते लगातार...

Punjab News: दुष्कर्म केस को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी ने तोड़ी चुप्पी, 4 सदस्यीय कमेटी गठित, देखें वीडियो

15 दिनों में सामने आएगा सच अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब ने गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा...

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

चंडीगढ़: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार के खेल...