.
JalandharJalandhar News: Satyam Hospital में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर...

Jalandhar News: Satyam Hospital में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, अस्पताल में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पिता शमशेर ने कहा कि वे गरीब परिवार से हैं। सोमवार को बच्चा छत से गिर गया था, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे सत्यम अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने शुरुआत से ही उनसे केवल पैसों की मांग की।

कभी दवाइयों के नाम पर तो कभी टेस्ट के नाम पर हजारों रुपए जमा करवाए गए, लेकिन बच्चे की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।परिवार ने कहा कि उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दिया गया और उसकी मौत की बात छिपाई गई। उन्होंने कहा कि जब भी वे बच्चे से मिलने की कोशिश करते, तो उन्हें बार-बार समय देकर टाल दिया जाता था। 5 बजे, 6 बजे और फिर 7-8 बजे का समय दिया गया। परिजनों को शक हुआ और उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की तो अस्पताल के बाउंसरों व सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे के चाचा अंदर पहुंचे, तब जाकर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे की मौत हो चुकी थी, तब भी अस्पताल प्रशासन उनसे पैसे ऐंठने में लगा हुआ था। अगर अस्पताल समय रहते उन्हें बच्चे की गंभीर स्थिति बता देता या डिस्चार्ज कर देता, तो वे उसे किसी अन्य अस्पताल ले जा सकते थे। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का अकेला बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार अस्पताल के बाहर बैठकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

112 नंबर पर मिली शिकायत के बाद थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। थाना 2 की एसएचओ अनु ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अस्पताल में आग से 5 दिन के नवजात की मौत, 28 बच्चे सुरक्षित बचाए, देखें वीडियो

आदिलाबादः तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित रिम्स अस्पताल में सोमवार...

Punjab News: युवती से मारपीट कर गैंगरेप का आरोप, चार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

पीड़िता की मां का आरोप- रंजिश को लेकर दिया...

Jalandhar News: J.P. Hospitality सहित 3 जगह पर Excise Team की दबिश

जालंधर, ENS: शहर में लगातार अवैध शराब को लेकर...

अस्पताल में आग से 5 दिन के नवजात की मौत, 28 बच्चे सुरक्षित बचाए, देखें वीडियो

आदिलाबादः तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित रिम्स अस्पताल में सोमवार देर रात आग लगने से पांच दिन के नवजात की...

Punjab News: युवती से मारपीट कर गैंगरेप का आरोप, चार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

पीड़िता की मां का आरोप- रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम पठानकोटः पठानकोट के थाना सदर में पड़ते एक...

Jalandhar News: नहीं थम रहा मिलावटी का खेल, दूसरे दिन डेयरी का हुआ स्टिंग ऑपरेशन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू होते ही मिलावटी का खेल शुरू हो गया। वहीं जमशेर में डेयरियों को लेकर...

नाबालिग युवती का गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आए थे तीन आरोपी, मुठभेड़ में एक काबू, देखें वीडियो

युवती अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में आई थी माथा टेकने  नई दिल्लीः कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज...