JalandharJalandhar News: लकी ओबेरॉय Murder Case के बाद भाई पर हुआ हमला,...

Jalandhar News: लकी ओबेरॉय Murder Case के बाद भाई पर हुआ हमला, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन इलाके में स्थित गार्डन कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात सामने आई है। कुछ समय पहले गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारे गए लकी ओबेरॉय के छोटे भाई दमन ओबेरॉय पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हमलावरों ने गलतफहमी में रमन ओबेरॉय की गाड़ी समझकर पास खड़ी एक अन्य इनोवा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मौके से अपनी एक्टिवा छोड़कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित रमन ओबेरॉय ने बताया कि वह अपने दफ्तर में मौजूद थे। उनके बड़े भाई लकी ओबेरॉय की 6 फरवरी को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रमन इस हत्याकांड में मुख्य चश्मदीद गवाह हैं। रमन का आरोप है कि हत्या के आरोपी लगातार उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए उन्हें अलग-अलग नंबरों और जेलों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध युवक लगातार उनके घर और दफ्तर की रेकी कर रहे थे।

वारदात के दिन दमन अपनी गाड़ी से उतरकर दफ्तर के अंदर गए ही थे कि एक्टिवा सवार 2 से 3 हमलावर वहां आए। हमलावरों को लगा कि रमन अपनी गाड़ी के अंदर ही बैठे हैं। इसी गलतफहमी में उन्होंने पास खड़ी एक दूसरी इनोवा गाड़ी पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए। शोर मचने पर हमलावर घबरा गए और अपनी एक्टिवा (नंबर PB08-FS-0458) वहीं छोड़कर भाग निकले। रमन ओबेरॉय ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि वह रेकी और धमकियों को लेकर पहले ही पुलिस कमिश्नर (CP) दफ्तर में शिकायत दे चुके हैं और डाक के जरिए रजिस्ट्री भी भेजी है, लेकिन उन्हें अब तक कोई सुरक्षा नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद समाजसेवी पारस मल्होत्रा, मार्केट एसोसिएशन के सदस्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से हमलावरों की एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पुख्ता सुरक्षा की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 11 बजकर 43...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...