जालंधर (ens) : शहर के Chunmun Chowk में Creta और Fortuner के भिड़ने का मामला सामने आया है। इस हादसे मे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क में रुक गई। गनीमत रही कि इस घटना मे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन राहगीरों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
घटनास्थल पर मौजूद बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह किसी समागम पर जाने के लिए चौक में इंतजार कर रही थी। तभी दोनों गाड़ियां चौक में टकरा गई।इस हादसे मे क्रेटा कार हवा मे उछल पड़ी और चालक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ियां उछल कर सड़क पर बिखर गई। जिसके बाद अफ़रातफ़री का माहौल बन गया। Fortuner गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। क्रेटा गाड़ी चालक के पिता ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जिसे इलाज के लिए ग्लोबल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।
थाना 6 के जाँच अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि दो कारो में टक्कर हुई है। हादसे के दौरान लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद वह पुलिस टीम को साथ लेकर मौक़े पर पहुँचे और जाँच में जुट गए। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि चुनमुन चौक पर भयानक हादसे अक्सर घटते रहते है। कुछ दिन पहले भी थार गाड़ी मे सवार महिलाओ का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमे गाडिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। इससे पहले भी इस चुक पर कई बड़े सड़क हादसे देखने को मिले है। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब इस चौक को शहर वासी खूनी चौक कहकर संबोधित करेंगे।

