AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: CM Mann करेंगे हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन, Pak Team पर...

Jalandhar News: CM Mann करेंगे हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन, Pak Team पर कोहली का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में आयोजित होने जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वीरवार को जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन कोहली ने स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए टूर्नामेंट की तैयारियों और दर्शकों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जहां पत्रकारों द्वारा पाकिस्तानी टीम की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर नितिन कोहली ने कहा कि हालिया क्रिकेट विवाद के बाद पाकिस्तान की टीम के भारत ना आने की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश की टीम खेलती नजर आएगी। नितिन कोहली ने बताया कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर में शुरू होगी, जबकि इसका समापन मोहाली में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के लिए गर्व की बात है। इसका श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को दिया।

उन्होंने बताया कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और भारतीय हॉकी टीम यहां पहले से ही अभ्यास कर रही है। अन्य टीमों के खिलाड़ी भी जल्द ही जालंधर पहुंचकर अभ्यास शुरू करेंगे। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों के हिस्सा लेने की जानकारी दी गई। नितिन कोहली ने बताया कि हॉकी प्रेमियों की सुविधा के लिए मैच देखने की एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी गई है। दर्शक ऑनलाइन पास प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारण से ऑनलाइन पास नहीं बन पाता, तो वे स्टेडियम पहुंचकर अपना पहचान पत्र दिखाकर पास प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने हॉकी प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और पंजाब में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाएं। प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और मलेशिया की टीमों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस टूर्नामेंट से जालंधर में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ने और पंजाब की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री...