AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: CT इंस्टीट्यूट कैंपस में छात्रों के दो गुटों में हुई...

Jalandhar News: CT इंस्टीट्यूट कैंपस में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  • छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों और बैट से किया हमला, कमरों के अंदर बिखरा कांच 

जालंधरः महानगर के शाहपुर में स्थित CT Institute कैंपस में बिहार और कश्मीर से आए छात्रों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद खाने में टैबलेट निकलने की बात को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि छात्रों ने एक-दूसरे पर डंडों और बैट से हमला किया। इस दौरान हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे कमरों के अंदर कांच बिखर गया। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

 

5 से 6 छात्र घायल

इस झगड़े में बिहार के करीब 5 से 6 छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें ज्यादातर छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं। एक छात्र के सिर पर चोट लगी, जिसके बाद वह सिर पर गमछा बांधकर नजर आया। वहीं, एक अन्य छात्र के पैर में चोट लगने से उसके पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। विवाद के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कैंपस का गेट बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने डंडे-बैट से हमले से किया इनकार

वहीं, थाना-5 पुलिस ने छात्रों के बीच डंडे और बैट चलने की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, CT Institute छात्रों के बीच खाने में टैबलेट निकलने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सामने आए वीडियो और छात्रों के बयानों के आधार पर विवाद की असली वजह और घटना के दौरान क्या हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...