AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: स्कूल ऑफ एमिनेंस में अभिवावकों से मिलकर भावुक हुए कैबिनेट...

Jalandhar News: स्कूल ऑफ एमिनेंस में अभिवावकों से मिलकर भावुक हुए कैबिनेट मंत्री, दी एक करोड़ की ग्रांट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में टीचरों को ‘चीफ मिनिस्टर मांवां-धीयां सत्कार योजना’ की लाभार्थी माताओं के 1 से 2 मिनट के वीडियो टेस्टिमोनियल रिकॉर्ड करने के आदेश दिए गए थे। ऐसे में माताओं से योजना के मायनो को लेकर और मिली राशि का उपयोग और मुख्यमंत्री के नाम उनका संदेश को लेकर पूछा गया। दरअसल, मेगा PTM का उद्देश्य अभिभावकों और स्कूलों के बीच संवाद को मजबूत करना और विद्यार्थियों की शिक्षा तथा स्कूल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना है। वहीं भार्गव कैंप में स्थित स्कूल में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे।

जहां पेरेंट्स के साथ मिलने पर कैबिनेट मंत्री भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार की योजना हेल्थ, एजुकेशन और एंप्लॉमेंट योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाने के लिए युवाओं की शिक्षा अहम है, वहीं युवाओं को नौकरी देना और उनकी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहाकि जिस स्कूल में वह पढ़कर निकले आज उसी स्कूल में मुख्य मेहमान बनने का मौका मिला है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि स्कूल में काफी सुधार देखने को मिला है। बच्चों का सरकार की ओर से काफी सुविधाएं दी जा रही है। प्राइवेट स्कूलों से बेहतर इंतजाम सरकारी स्कूल में किए गए है। ऐसे में उनकी इच्छा थी कि वह स्कूल के लिए कुछ बेहतर करें।

जिसके तहत उनके द्वारा स्कूल को एक करोड़ रुपए की ग्रांट दी गई। इससे पहले पिता के द्वारा भी कई बार ग्रांट दी गई थी। उनकी इच्छा है कि सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाए। इस दौरान बच्चों से पेरेंट्स से मिलने पर कहा कि बच्चों को मिल रही सुविधाओं को लेकर टीचर्स से बातचीत करने की अपील की है ताकि पेरेंट्स भी अब प्राइवेट स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों में बच्चों के बेहतर भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि विदेश से बेहतर भारत हो रहा है। ऐसे में युवा दोबारा से भारत वापिस आने लगे है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार आने पर युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि युवाओं को अपने देश में ही बेहतर रोजगार दिया जाएगा। ऐसे में अब युवा वतन वापसी कर रहे है और यहां बेहतर रोजगार पा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, वायरल होते ही सस्पेंड, देखें वीडियो

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्राइमरी स्कूल...

पूर्व DIG भुल्लर कोर्ट में पेश, बिचौलिए ने कहा- हमें झूठा फंसाया जा रहा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के निलंबित पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर...

Meharchand Polytechnic College के E.C.E विभाग ने इस विषय पर रखा सेमिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरुप...

महिला प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेस नेत्रियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

फरीदाबादः फरीदाबाद में कांग्रेस की ओर से एसआईआर को...

अश्लील अफवाहों के चलते पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

सोनीपतः गोहाना क्षेत्र के गांव कथूरा स्थित देवी मंदिर...

छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, वायरल होते ही सस्पेंड, देखें वीडियो

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर की बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने...

पूर्व DIG भुल्लर कोर्ट में पेश, बिचौलिए ने कहा- हमें झूठा फंसाया जा रहा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के निलंबित पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हुए। पेशी पर जाते...

Meharchand Polytechnic College के E.C.E विभाग ने इस विषय पर रखा सेमिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की रहनुमाई में सेमिनार का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रोनिक्स...

महिला प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेस नेत्रियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

फरीदाबादः फरीदाबाद में कांग्रेस की ओर से एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शन...