JalandharJalandhar News: 4 वर्षीय केशव मामले में हुआ खुलासा, बेचने की थी...

Jalandhar News: 4 वर्षीय केशव मामले में हुआ खुलासा, बेचने की थी प्लानिंग, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक लाख रुपए में हुआ था बच्चे का सौदा

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार में 4 वर्षीय केशव की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में दूसरा साथी फरार चल रहा है। डीसीपी आदित्य वारियर ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बच्चे को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस द्वारा शहर में नाकेबंदी के कारण आरोपी प्लानिंग में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी पुत्र लेट रामेश लाल निवासी आदमपुर के रूप में हुई है।

डीसीपी ने कहा कि इस केस में 72 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आज सुबह आरोपी को 5 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा जिन लोगों को बच्चे को बेचन की प्लानिंग थी, इस केस में उक्त लोगों को नामजद कर लिया गया। वहीं आरोपी का साथी प्रिंस अभी फरार चल रहा है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपियों ने बच्चे को एक लाख में बेचना था और 20 हजार रुपए एंडवास लिए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रजत रत्तु पेशे से ड्राइवर है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से केशव को ही टारगेट किए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। ऐसे में पूछताछ में ओर खुलासे हो सकते है। आरोपी की गिरफ्तारी उसके गांव से हुई है। जांच में सामने आया हैकि आरोपियों ने किडनैपिंग के बाद कपड़े बदले और उक्त कपड़ों को भी रिकवर कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी बच्चे को किसी जान पहचान के लोगों के पास छोड़कर आए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...