जालंधर, ENS: गढ़ा में स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दो पक्षों में जमकर खूनी झड़प हुई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक पर किरपाणों से हमला किया गया। वहीं घटना के दौरान कुत्ते द्वारा बचाव करने की कोशिश की गई।
जिसके बाद किरपाण लेकर युवक मौके से फरार हो गया। इस दौरान अन्य नौजवानों द्वारा युवक की पिटाई की गई और बाद में हाथ में किरपाण लेकर नौजवान फिर वापिस आकर हमला करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।