Hocky Champion Trophy 2026
Entertainmentशादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस...

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने साल 2022 में लंदन में शादी की थी। शादी के करीबन 4 साल के बाद अब दोनों अलग हो रहे हैं। इसका ऐलान खुद सिंगर कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। कनिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

हमने अलग होने का फैसला किया है

कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने कहा कि – ‘काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हमने साथ में जो समय बिताया है उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान का करें और हमारे प्रति नरमी बरतें’।

सामने नहीं आई शादी टूटने की वजह

कनिका कपूर लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह रही थी। उनके पति गौतम हथिरमानी से तलाक की अफवाहें भी सामने आ रही थी। ऐसे में कनिका ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि गौतम से अलग होने के कारण कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है। उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया दिया था जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि वो नाइजीरिया के लागोस में नहीं रहना चाहती थी इसलिए उनकी शादी टूटी है। वहीं उनके पति गौतम अपने बिजनेस के कारण लागोस में रहते हैं।

सिंगर ने कहा था कि – ‘मेरी जिंदगी में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है और जहां तक मुझे पता है गौतम की जिंदगी में कोई और नहीं है। मेरे लिए ये दूसरी बार तलाक का सामना करने जैसा है। इससे अपने साथ दुख और निराशा भी आती है। ये कहना गलत है कि मैं लागोस में नहीं रहना चाहती थी। ये बहुत आम बात है कि जब भी कोई शादी टूटती है तो सबसे पहले महिला को ही दोष दिया जाता है। ये बिल्कुल गलत है। शादी में क्या हुआ और किन वजहों से रिश्ता टूटा ये सिर्फ उन दो लोगों को पता होता है जो उस रिश्ते में थे’।

2022 में हुई थी शादी

कनिका कपूर ने गौतम हथिरमानी कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और उसके बाद ये रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद 20 मई 2022 को दोनों ने लंदन के एक फाइव स्टार होटल में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।

कनिका की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने लंदन के डॉयरेक्टर जसप्रीत सिंह चंदोक के साथ शादी की थी। दोनों का साल 2012 में तलाक हो गया था। पहले शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं जिनका नाम आयाना, समारा और युवराज है। तलाक के बाद उन्होंने खुद ही अपने बच्चों की परवरिश की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस तैनात, यात्रियों के खंगाले बैग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों...

डॉ. सुमिता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी मातृ-नवजात शिशु देखभाल पहल शुरू

चंडीगढ़: गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं की जान...

स्कॉलर्स यूनिफाइड के आर्यन साहनी ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उना के विद्यार्थी...

विवेक स्कूल के ग्रेट कार्टून पार्टी के नन्हें विद्यार्थियों ने बिखेरा रंग

नर्सरी व एलकेजी के ब्चचो ने नृत्य- गीतो से दिया मित्रता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश बददी। विवेक इंटरनेशनल...

समयबद्ध पेंशन के लिए पात्र लाभार्थी बैंक व डाकघर बचत खाते को आधार से जुड़वाएं

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ऑनलाइन माध्यम द्वारा...

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस तैनात, यात्रियों के खंगाले बैग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने त्योहार पर नजर रखते हुए अलग-अलग जगहों पर आने-जाने...

डॉ. सुमिता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी मातृ-नवजात शिशु देखभाल पहल शुरू

चंडीगढ़: गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाने की तैयारियों को और मजबूत करते हुए हरियाणा सरकार...