Himachal Govt
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार 2 नौजवान फरार हो गए। दरअसल, लैदर कॉप्लैक्स रोड के साथ लगते मोहल्ले में बच्चे को एक्टिवा सवार नौजवानों द्वारा किडनैप कर लिया गया। घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा गली में खेल रहा था, इस दौरान एक्टिवा सवार 2 नौजवान बच्चे को लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए गोल्डी ने बताया कि गली में बच्चे खेल रहे थे।

इस दौरान बच्चे को एक्टिवा सवार 2 नौजवान राज नगर की ओर लेकर फरार हो गए। पीड़ित मां शानू ने कहाकि उसका बच्चा कुंज गली में खेल रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार 2 नौजवान आए और बच्चे को उठाकर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने कहा कि 1.45 बजे घटना को अंजाम दिया गया।

इस घटना के बाद इलाका निवासी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अभी कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घटना को लेकर अन्य बच्चे कृष ने बताया कि एक्टिवा सवार 2 नौजवान उसके दोस्त को उठाकर लेकर गए है। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी गई है और शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

IGNU ने जुलाई 2026 सत्र के दाखिले एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

चण्डीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों...

LTC के लिए कर्मचारियों, पेंशनरों को ब्लॉक अवधि में करना होगा दावा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को एलटीसी...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला...

Jalandhar News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में 76,982 तस्कर काबू, DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की अगुवाई में युद्ध नशे के विरुद्ध और पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए...

IGNU ने जुलाई 2026 सत्र के दाखिले एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

चण्डीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ने एवं अपनी पढ़ाई निरंतर जारी...