Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ डीसी का एक्शन, जारी किए निर्देश

जालंधरः फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ डीसी का एक्शन, जारी किए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। इसी के चलते आज डीसी ने जिला प्रशासकीय परिसर में ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने के लिए वचनबद्ध है और किसी को भी लोगों को लूटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सोशल साइट्स पर फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा किए जा रहे लुभावने प्रचार-प्रसार का मामला डिप्टी कमिश्नर ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के ध्यान में ला दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस और साइबर क्राइम को फर्जी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ पत्र लिखा जाएगा ताकि इस प्रकार के एजेंटों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

वहीं ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रिन्यू समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संबंध में सभी लंबित फाइलों का निपटारा 10 दिन के भीतर सुनिश्चित करने को कहा है। इस दौरान डीसी ने एसोसिएशन की समस्याएं भी सुनी और आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही उनके समाधान के लिए एक तालमेल समिति का गठन करेगा। उन्होंने कहा कि इस समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा और उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा इमीग्रेशन फर्मों/ट्रैवल एजेंटों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी लाइसैंस प्राप्त फर्मों से अपना काम कानून के अनुसार करने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों, विशेषकर माता-पिता से भी अपील की है कि जो अपने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं। वह सेवाओं का लाभ उठाने से पहले फर्मों की प्रामाणिकता की जांच करें। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. अमनपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -