मोहालीः फेज-11 में व्यक्ति का झूमते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति सड़क पर असामान्य हालत में चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करने वाले लोग इसे ‘जॉम्बी ड्रग’ से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल हो रहे 31 सेकेंड के वीडियो में व्यक्ति का चेहरा ऊपर की ओर है और हाथ में कोई वस्तु पकड़ी हुई दिखाई देती है।
वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को चलने में परेशानी हो रही है। यह वीडियो वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वायरल वीडियो के साथ एक ऑडियो भी जोड़ा गया है। व्यक्ति दावा करता सुनाई देता है कि यह वीडियो मोहाली के फेज-11 का है और सड़क पर दिखाई दे रहा युवक ‘जोंबी ड्रग्स’ के नशे में है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान और उसकी हालत के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

