HomePunjabAmritsarPunjab News: जूतों में पेस्ट बनाकर सोना लाते महिला समेत 3 पैसेंजर...

Punjab News: जूतों में पेस्ट बनाकर सोना लाते महिला समेत 3 पैसेंजर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कुआलालंपुर होते हुए मेलबर्न से फ्लाइट नंबर MH118 से आ रहे एक पुरुष यात्री को रोका। एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी सहित गहन जांच के बाद, 484 ग्राम 24-कैरेट सोना बरामद किया गया। इस मामले में कस्टम विभाग ने 1 करोड़ के सोने के साथ महिला समेत 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों पेस्ट और कड़े-चेन में छुपाकर सोना ला रहे थे। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीमों ने ये कार्रवाई की। कस्टम अधिकारी के मुताबिक बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है।

सोने के साथ पकड़े यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

अफसरों के मुताबिक UAE के शारजाह-दुबई जैसे शहरों में सोना भारत के मुकाबले सस्ता होता है। भारत में आने पर ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी लगने से तस्करों को बड़ा मुनाफा मिलता है। इसी कीमत के अंतर का फायदा उठाने के लिए वे यात्रियों के जरिए पंजाब समेत भारत में अवैध रूप से सोना पहुंचाते हैं।

डीआरआई अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की टीम ने शारजाह से फ्लाइट संख्या 6E1428 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की जांच, एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी में उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया। सोने को निकालने के बाद उसका वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये आंकी गई। यह सोना जूतों के अंदर छिपाकर लाया जा रहा था।

कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से फ्लाइट संख्या IX-138 से पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका। जांच और एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान उसके पास से पेस्ट के रूप में 114 ग्राम सोना बरामद किया गया। जांच के बाद इसका वजन 90.21 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 13 लाख 26 हजार 87 रुपये बताई गई।

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट संख्या MH-118 से अमृतसर पहुंचे एक पुरुष यात्री को रोका। जांच में उसके पास से 24 कैरेट सोने के 2 कड़े और एक चेन बरामद हुई। बरामद सोने का कुल वजन 484 ग्राम और कीमत 70 लाख 66 हजार 400 रुपये बताई गई है। यह मामला कल देर रात का है।

शारजाह और दुबई दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब हैं, जहां सोना भारत के मुकाबले सस्ता मिलता है। भारत में आयात शुल्क, जीएसटी और अन्य टैक्स जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है। इसी अंतर का फायदा उठाने के लिए तस्कर यात्रियों (कैरियर) के जरिए सोना पंजाब तक पहुंचाते हैं। पंजाब से यह सोना सर्राफा बाजार, अवैध नेटवर्क और हवाला चैनलों के माध्यम से खपाया जाता है, जिससे तस्करों को प्रति किलो लाखों रुपए का मुनाफा हो सकता है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -