Sportsबांग्लादेश के मशहूर क्रिकेटर का 18 साल की उम्र में निधन, खेल...

बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेटर का 18 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में पसरा मातम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: क्रिकेट जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान बीमारी के कारण जिंदगी से जंग हार गए थे। ऐसे में अब एक बार फिर से क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है।

अंडर-18 टीम का कर चुके थे प्रतिनिधित्व

शनिवार को बांग्लादेश बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि हृदोय चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वो एक तेज गेंदबाज थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी उम्र 18 साल बताई गई है। वो ल्यूकेमिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे।

सोशल मीडिया पर जारी किए पोस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने कहा कि – ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय के निधन पर दुख व्यक्त किया है। ल्यूकेमिया से जूझने के बाद आज ढाका में उनका निधन हो गया। हृदोय ने चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें एक होनहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर देखा जाता था। उनका भविष्य उज्जवल माना जाता था। बीसीबी इस मुश्किल समय में हृदोय के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत मिले’।

एंबुलेंस में हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि शनिवार को ढाका ले जाते समय एंबुलेंस में ही उनका निधन हो गया था। उनके इलाज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार मदद करता दिख रहा था। 2 जुलाई को बांग्लादेश के युवा और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने आज बीसीबी मैनेजमेंट ऑफिस में मेहदी के पिता को 5 लाख का चेक दिया था। इसको लेकर बोर्ड की ओर से एक वीडियो भी जारी की गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बीमारी का मजाक उड़ाना सभ्य समाज की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं : विनय शर्मा

ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय...

Raghav Chadha ने सुनाया परिणीति का 14 साल पुराना Dialogue, फैंस के साथ शेयर की वीडियो

मनोरंजन: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने हाल...

सागर सहोड़ का न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटी में PHD के लिए चयन

ऊना/सुशील पंडित। ऊना के रायपुर सहोड़ा गांव के निवासी...

NSS स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना/सुशील पंडित। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वयंसेवकों...

NOC पर साइन करने के बदले में सरपंच ने मांगी रिश्वत, गिरफ्तार

हिसार। एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की हांसी यूनिट ने...

बीमारी का मजाक उड़ाना सभ्य समाज की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं : विनय शर्मा

ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो...

Raghav Chadha ने सुनाया परिणीति का 14 साल पुराना Dialogue, फैंस के साथ शेयर की वीडियो

मनोरंजन: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर सभी...

सागर सहोड़ का न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटी में PHD के लिए चयन

ऊना/सुशील पंडित। ऊना के रायपुर सहोड़ा गांव के निवासी सागर सहोड़ का न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड स्थित ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ...

NSS स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना/सुशील पंडित। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर, तलमेहड़ा का भ्रमण किया तथा मंदिर परिसर...