KapurthalaPunjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान,...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान का अकाली-भाजपा गठबंधन पर आया बयान, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुल्तानपुर लोधी: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बड़ी संख्या में संगतें नतमस्तक हो रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे और माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का महान संदेश दिया है।

हमें इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी प्रतीक्षा है और इशारों-इशारों में संकेत दिया कि प्रतीक्षा के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। गठबंधन में बड़े भाई और छोटे भाई की भूमिका के सवाल पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि भाई तो भाई होता है, बड़ा और छोटा होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों सहित हर वर्ग खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य में भाजपा की बारी है। केंद्रीय मंत्री ने पंजाब में खाद की कमी के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य में खाद की कमी की बात उनके संज्ञान में आई है, लेकिन केंद्र सरकार के पास खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए हमेशा सक्रिय है और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ...

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शोपियां में पारा -4.1 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़...

Akali-BJP Alliance: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुखबीर बादल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: चालक से मारपीट के बाद हुआ हंगामा, लगे नारे, देखें वीडियो

रूपनगर: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो...

क्या Nvidia के CEO बने रहेंगे Jensen Huang? कंपनी ने वापसी को लेकर दिया हिंट

नई दिल्ली: अमेरिका चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग की कंपनी में वापसी को लेकर पहले ही...

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शोपियां में पारा -4.1 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में...

Akali-BJP Alliance: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुखबीर बादल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर...

सैटेलाइट डेटा से खुलासा, यारलुंग त्सांगपो नदी पर चीन बना रहा बांध, नदी का रास्ता मोड़ने की तैयारी

नई दिल्लीः भारत की सीमा के बेहद करीब चीन की महत्वाकांक्षी मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण तेजी से आगे...