Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiHimachal News: दवा कम्पनी में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान

Himachal News: दवा कम्पनी में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आग लगने के समय कम्पनी में मौजूद थे मजदूर

बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के नंदपुर गांव स्थित एक दवा कंपनी में बुधवार देर सांय लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। जिस समय आग लगी उस दौरान कंपनी में तीन दर्जन कामगार कंपनी के अंदर थे। आग लगने के सूचना  मिलते ही कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक कामगार का धुएं से दम घुटने से बेहोश हो गया था। जिसे उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आग से दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

नंदपुर गांव में स्थित बीटा ड्रग कंपनी में कैंसर के इंजेक्शन बनते है। इस कंपनी में देर सांय अचाकन इंजेक्शन प्रोक्शन एरिया में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कंपनी ने अपना सुरक्षा कर्मी बुला कर हाईड्रेंट चालू कर दिए साथ ही फायर ब्रिगेड नालाढ़ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नालागढ़ से 3 गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर पानी डाल कर उसे बुझाने के कार्य किया लेकिन तब तक आग पर कंपनी के कर्मचारियो में काबू पा लिया था। लिडिंग फायर मैन प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर फायर आफिसर जयपाल चंदेल ने नेतृत्व में  लिडिंग फायर मैन धम सिंह, धर्म, रामलोक, तेज सिंह, जमालुद्दीन,गृह रक्षक हरिराम मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग से कंपनी का कच्चा माल, निर्माणाधीन टैंक, एलएएफ, पाईपिंग सिस्टम, पास बाक्स व इलेक्ट्रिकल पैनल जल कर राख हो गया।  करीब दस लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -