Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Halwara Airport से Flights शुरू, 1.15 घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे...

Punjab News: Halwara Airport से Flights शुरू, 1.15 घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे यात्री, ये होगा किराया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः आखिरकार लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं। सुबह 7.05 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई। वहीं 7:55 बजे फ्लाइट लुधियाना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार होकर करीब 60 यात्रियों के साथ लुधियाना पहुंचे। एयर इंडिया लुधियाना-हलवारा एयरपोर्ट से रोजाना 2 फ्लाइट चलेंगी। दिल्ली से लुधियाना फ्लाइट के जरिए 1 घंटा 15 मिनट लगेंगे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार यात्रियों को फ्लाइट से कम से कम 90 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। फ्लाइट शेड्यूल से एक घंटा पहले टर्मिनल बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी की एंट्री नहीं होगी। हालांकि, हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही साहनेवाल एयरपोर्ट बंद हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपना पूरा स्टाफ हलवारा एयरपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं एयर इडिया ने भी अपना स्टाफ एयरपोर्ट पर डिप्यूट कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी 2026 को लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। पीएम ने जालंधर से वर्चुअली उद्घाटन किया था। इस मौके पर सीएम भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू और राज्य सभा सदस्य राजिंदर गुप्ता हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे थे।

दिल्ली से पहली फ्लाइट ने सुबह 5:55 बजे लुधियाना के लिए उड़ान भरी और 7.05 बजे लुधियाना एयरपोर्ट पर उतरी। उसके बाद लुधियाना से 7:55 बजे उड़ान भरेगी और 9.10 बजे दिल्ली में लैंड करेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट दिलली से 12:55 बजे लुधियाना के लिए उड़ेगी और 2.10 बजे यहां पहुंचेगी। 2:40 बजे उड़ान लुधियाना से उड़ेगी और 3:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

हलवारा से दिल्ली के बीच इकोनमी क्लास का किराया 4000 से लेकर 5000 रुपए के बीच रहेगा। लगेज का वेट बढ़ने के साथ किराए में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप टिकट एडवांस में बुकिंग करते हैं तो आपका किराया 4000 रुपए के आसपास ही रहेगा। वहीं अगर टैक्सी के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट जाते हैं तो 5 से 6 हजार रुपए लगते हैं। हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से केवल लुधियाना की इंडस्ट्री को फायदा नहीं होगा बल्कि पूरे मालवा रिजन को इसका फायदा मिलेगा। लुधियाना के कारोबार को बूस्ट मिलेगा तो पंजाब की इकोनमी को भी फायदा होगा।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -