HomeNationalNEET-UG 2026 के Exam की नई तारीखों का हुआ ऐलान, छात्रों का...

NEET-UG 2026 के Exam की नई तारीखों का हुआ ऐलान, छात्रों का दर्द छलका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा। आगामी 21 जून को यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इस फैसले पर जोधपुर सहित प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। छात्रों में जहां एक ओर परीक्षा रद्द होने का मलाल है, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर खुद को साबित करने का जज्बा भी दिख रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

Read in English: https://encounternews.in/latest-news/neet-ug-2026-re-exam-scheduled-for-june-21-after-paper-leak-row/

पेपर लीक और नकल के चलते परीक्षा निरस्त होने से छात्र और उनके परिवार गहरे सदमे में थे। अभ्यर्थियों का कहना है- “हमने सालभर दिन-रात एक कर तैयारी की थी। पेपर लीक की खबरों ने मानसिक रूप से तोड़ दिया था, लेकिन अब 21 जून के लिए फिर से कमर कस ली है।” छात्रों ने बताया कि एक मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की कमाई लगाता है। ऐसे में परीक्षाओं का पारदर्शी होना बेहद ज़रूरी है। बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, यह परीक्षा 3 मई को हुई थी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/india/neet-ug-re-exam-to-be-held-on-june-21-nta-announces-new-date/

NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं। ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें। छात्रों और माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -