Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiनोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी का 29वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
92 यूनिट रक्त एकत्रित, 270 लोगों ने ली निशुल्क न्यूरोथेरेपी सेवा

बद्दी/सचिन बैंसल: नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्राम पंचायत साईं स्थित रूहानी सत्संग भवन में 29वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच (न्यूरोथेरेपी) शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, वहीं 270 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथेरेपी उपचार का लाभ उठाया। रक्तदान शिविर के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की टीम विशेष रूप से पहुंची, जबकि न्यूरोथेरेपी शिविर के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बद्दी से आए अनुभवी न्यूरोथेरपिस्टों की टीम ने लोगों की जांच एवं उपचार किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष  डेज़ी ठाकुर उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी तथा गुरमेल चौधरी को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया तथा न्यूरोथेरेपी टीम से बातचीत कर इस उपचार पद्धति के लाभों की जानकारी भी ली।

संस्था की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित 29वां रक्तदान शिविर है और भविष्य में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना है। उन्होंने आगे बताया कि न्यूरोथेरेपी शिविर में मोहिंद्र पाल सहित उनकी 10 सदस्यीय अनुभवी टीम ने लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया।

संस्था दून विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और बद्दी सहित विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, जिस पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

ये रहे उपस्थित डेज़ी ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा), उर्मिला गुरमेल चौधरी, बलविंदर ठाकुर (युवा मंडल), गुरबचन सिंह (प्रधान, ग्राम पंचायत साईं), अशोक ठाकुर, कपिल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, चमन लाल धीमान, ज्ञान चंद धीमान, कृष्ण कुमार कसाना, संतोष कुमारी (एमसी बद्दी), सोनी प्रधान, जतिंदर ठाकुर, हरमेक ठाकुर, सुरिंदर चौधरी, सुरेश चौधरी (JE), राणा जी, रामजी तिवारी, राजन बंथ, राजवीर चौधरी, परमजीत पम्मी, पाली चौधरी (थाना), न्यूरोथैरेपिस्ट महेंद्र पाल रूबी ठाकुर, करम चंद ठाकुर (साईं) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -