जालंधर, ENS: कबीर नगर में रंजिश को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज से हाथापाई तक पहुंच गया। इलाके में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा हैकि इलाके में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाने और घर के बाहर खड़ी गाड़ी (PB08 BT 5087) को बुरी तरह चकनाचूर करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी-1 और एसीपी नॉर्थ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल फायरिंग के दावों की जांच कर रही है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया। लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गली नंबर 6 में रहने वाले दो पक्षों के बीच 13 मई को भी विवाद हुआ था, लेकिन फिर कल स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं गई। बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चिल्लाते रहे और गंभीर आरोप लगाए। एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग लंबे समय से उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।
महिला ने कहा कि उनके बच्चों को लगातार डराया और धमकाया जा रहा है। उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई और दुष्कर्म की धमकियां भी दी गईं। पीड़ित पक्ष ने यह भी दावा किया कि विरोधी पक्ष ने कुछ अज्ञात युवकों को मौके पर बुलाया था, जिनके पास हथियार थे और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर डराने की कोशिश की। वहीं, दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल पुलिस को सूचना दी थी। उन्हें जानबूझकर बदनाम किया’ जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर-एक की पुलिस का कहना है कि इलाके के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

