जालंधर, ENS: महानगर में स्नेचरों और चोरो का कहर जारी है। वहीं ताजा मामला फुटबॉल चौक स्थित जीएस होंडा शोरूम के पास से बाइक चोरी होने का सामने आया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह मेन चौक काफी व्यस्त रहता है और यहां कुछ दूर पर ही पुलिस नाका लगाकर लोगों के वाहनों के चालान काटती है। ऐसे में व्यस्त चौक के पास से चोरी की घटना प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा सकता हैकि बीते दिन रात 8 बजे इमारत के बाहर खड़ी स्पलेंडर बाइक नंबर PB08EZ3099 को चोर लेकर फरार हो गया। वीडियो में देखा सकता हैकि नौजवान फोन पर बात करने के बहाने बाइक के पास पहुंचता है और ईधर-उधर देखने लगता है। जिसके बाद वह ऐसे बाइक लेकर घटना स्थल से फरार होता है कि मानों वह अपनी बाइक ही लेने के लिए आया हो। चोर 10 सैकेंड में चाबी लगाकर बाइक लेकर फरार हो गया।

