Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtहरियाणा में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

हरियाणा में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : त्यौहारों के इस पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ चौतरफा शिकंजा कस दिया है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्री के दिशा -निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग द्वारा आगामी दीपावली के मद्देनज़र 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जो दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य से मिठाई, मावा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 1,288 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं। इनमें से 861 सैंपल की प्रयोगशाला जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 170 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और जागरूकता को सर्वोपरि बताते हुए आरती सिंह राव ने कहा कि जिन भी दुकानदारों और विक्रेताओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके नाम और पते एफडीए हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से अपलोड किए जा रहे हैं ताकि आम जनता सतर्क रह सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। यदि किसी उपभोक्ता को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह है, तो वे अपनी शिकायतें केंद्र सरकार के FoSCoS पोर्टल (www.foscos.gov.in) पर या सीधे ई-मेल (jcfood.fda-hry@gov.in) के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह...

Oman में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कड़े शब्दों में की हमले की निंदा

नई दिल्ली: ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर MSV अल जुसुफी पर हमला हुआ है। इस हमले...

Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए दिवित औलख, नम आंखों से परिवार और गायकों ने दी विदाई, देखें Live

गायकों ने दिया कंधा, जैजी-बी, सतिंदर सरताज, अमृत मान सहित कई गायक हुए शामिल जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास...

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम के दौरान एक युवती की मशीन की चपेट में आने...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला...