Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtद्रौपदी मुर्मू ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें स्थापना वर्ष समारोह में की...

द्रौपदी मुर्मू ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें स्थापना वर्ष समारोह में की शिरकत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि गुरुकुल जैसी संस्थाएं भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को संरक्षित रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद जी के महान व्यक्तित्व, त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया तथा भारतीय संस्कृति एवं वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित 114वें स्थापना वर्ष समारोह एवं स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बलिदान शताब्दी समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि गुरुकुल के इस पवित्र प्रांगण में इतिहास की प्रेरणा, वर्तमान का गौरव और भविष्य का संकल्प तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100 वर्ष पूरे होने के इस अवसर पर उनके आदर्श हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग करते हैं। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम शिक्षा का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

समारोह में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और शारीरिक शिक्षा पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने मलखंभ, सूर्य नमस्कार और व्यायाम के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को...

पंजाब सरकार ने बरल्टन पार्क में हॉकी प्रेमियों के लिए किए विश्वस्तरीय प्रबंध

जालंधर: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, बरल्टन पार्क में...

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय...

Harbhajan Singh ETO ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ...

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ऊना पुलिस ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया अभियान

विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक...

पंजाब सरकार ने बरल्टन पार्क में हॉकी प्रेमियों के लिए किए विश्वस्तरीय प्रबंध

जालंधर: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, बरल्टन पार्क में चल रही ‘एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ एक शानदार उत्सव का...

राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिल्ली स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के...

Harbhajan Singh ETO ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेशभर में...