Haryana Govtहरियाणा पवेलियन में दिखी विकास और समृद्ध संस्कृति की झलक

हरियाणा पवेलियन में दिखी विकास और समृद्ध संस्कृति की झलक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पवेलियन के अलग-अलग स्टॉलों पर जाकर वहां प्रदर्शित उत्पादों, कलाकृतियों व उद्यमियों से जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा पवेलियन के डिजाइन की भी प्रशंसा की।

चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा को जिस प्रकार दर्शाया गया है, वह बहुत सराहनीय है। पवेलियन के माध्यम से न केवल हरियाणा के विकास की यात्रा को प्रस्तुत किया गया है, बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज एक्सपोर्ट हब के रूप में उभरा है और यहां से निर्यात होने वाली अनेक प्रकार की वस्तुओं की विविधता को भी पवेलियन में प्रदर्शित किया गया है, जो प्रदेश की औद्योगिक व व्यापारिक क्षमता को दर्शाती है।

पवेलियन में बनाई गई हरियाणवी चौपाल के बारे में चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नारा है, “हरियाणा एक, हरियाणवी एक”, और हरियाणा की चौपाल का अपना विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि चाहे राजनीतिक चर्चा हो, सामाजिक मुद्दे हों या समाज सुधार की बात, बहुत से कार्य चौपाल के माध्यम से ही पूरे किए जाते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सरदार शोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने पर CM Sukhu ने जताई खुशी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रख्यात चित्रकार...

BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

NRI गैरी चला रहा नेटवर्क, हवेली में छिपाकर रखी...

सरदार शोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने पर CM Sukhu ने जताई खुशी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रख्यात चित्रकार सरदार शोभा सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके...

BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

NRI गैरी चला रहा नेटवर्क, हवेली में छिपाकर रखी थी नशे की खेप जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने भारी मात्रा...

स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति की ओर हिमाचल, मरीजों को ऐसी मिलेगी पूरी जानकारी

एक क्लिक पर उपलब्ध होगा प्रत्येक मरीज का पूर्ण विवरण शिमला: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का सर्वोत्तम...