Himachal Govtस्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति की ओर हिमाचल, मरीजों को ऐसी मिलेगी...

स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति की ओर हिमाचल, मरीजों को ऐसी मिलेगी पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक क्लिक पर उपलब्ध होगा प्रत्येक मरीज का पूर्ण विवरण

शिमला: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक नवोन्मेषी कदम उठाए हैं। इस क्रम में अब जल्द ही चिकित्सकों को मरीजों का पूरा चिकित्सीय विवरण और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीज और चिकित्सक को उपचार प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) लागू करने जा रही है।

प्रदेश में इस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार प्रशिक्षित डेटा एंट्री ऑपरेटरों और आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती करेगी। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में सूचनाओं की समयबद्ध एंट्री, रख-रखाव और अपडेट सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थान डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

इसी दिशा में राज्य सरकार ने एचएमआईएस के सफल कार्यान्वयन और सुचारू संचालन के लिए 661 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी)/डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति (एंगेज्मेंट) को स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल से मरीजों की जानकारी मात्र एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी।

ये कर्मचारी ई-ऑफिस, ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन पत्राचार, एचएमआईएस संचालन, डेटा प्रबंधन, रिपोर्ट एवं विवरण तैयार करने, सरकारी पोर्टल संचालन, ई-वेतन से संबंधित कार्यों, ऑनलाइन भर्ती एवं स्थापना संबंधी मामलों तथा सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से खरीद प्रक्रिया सहित विभिन्न तकनीक आधारित प्रशासनिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सहयोग करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Guru Nanak Dev University में कल होने वाली परीक्षाएं हुई Postponed

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने कुछ प्रशासनिक कारणों...

मंडी के सुंदरनगर निवासी डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

ऊना (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा जालंधर, ENS: नशे...

मूर्ति स्थापना दिवस पर गोपाल गौशाला पहुंचे सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती

संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद ऊना/सुशील पंडित : सदर विधानसभा क्षेत्र...

डिपो होल्डरों के कमीशन में बढ़ोतरी, एपीएल का 70 से 100 और एनएफएसए का 143 से 195 रुपये प्रति क्विंटल हुआ

लंबे संघर्ष के बाद डिपो संचालकों को मिली राहत अप्रैल 2022 से लागू होगी बढ़ी हुई दरें : मुकेश शर्मा ऊना...

Punjab News: Guru Nanak Dev University में कल होने वाली परीक्षाएं हुई Postponed

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने कुछ प्रशासनिक कारणों से 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली सभी...

मंडी के सुंदरनगर निवासी डॉ. पदम सिंह गुलेरिया को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

ऊना (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी...