Haryana GovtCM Saini ने किया 'खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026' के शुभंकर का लोकार्पण

CM Saini ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण किया। राज्य पशु काला हिरण की थीम पर तैयार किया गया यह शुभंकर हरियाणा की पहचान, सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश के खिलाड़ियों की फुर्ती, सतर्कता, संतुलन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह, एशियाई खेलों की पदक विजेता परवीन हुड्डा, नरेंद्र बॉक्सर को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा इजिप्ट में जाने वाले हॉकी जूनियर टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी।

उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों का जोश और उत्साह ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गर्व है कि जब भी पदकों की तालिका बनती है, उसमें हरियाणा का नाम सबसे ऊंचा होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और प्रदेश का नाम रोशन करने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30 खेलों में 18 हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन दो चरणों में प्रदेश के 11 विभिन्न शहरों में किया जाएगा। उन्होंने खेल विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे गांव की मिट्टी, स्कूल का मैदान और शुरुआती प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है।

इसी उद्देश्य से प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जहां लगभग 40 हजार बच्चे सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा, 25 आवासीय खेल अकादमियां स्थापित की गई हैं, जिनमें खिलाड़ियों को प्रतिदिन 500 रुपये की दर से डाइट मनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस खेल महाकुम्भ में 20 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 30 से अधिक खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं प्रदेश के 11 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएंगी।

उन्हें पूरा विश्वास है कि इस आयोजन से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में एशियाई खेलों, पैरा ओलंपिक और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: PUDA और बिजली विभाग के बीच फंसे दुकानदार, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर की कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन न...

Punjab News: Filmy Style में पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ का CCTV आया सामने, देखें वीडियो

होशियारपुरः दसूहा के बलगड़ां चौक में पुलिस ने फिल्मी...

Punjab News: वकीलों ने किया प्रदर्शन, MLA जिम्पा को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

होशियारपुर: शहर के वकील समुदाय ने अपनी लंबित मांगों...

Punjab News: मजदूरों का फूटा गुस्सा, SSP Office के बाहर दिया धरना, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी और...

Punjab News: PUDA और बिजली विभाग के बीच फंसे दुकानदार, लगाया धरना, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर की कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान दुकानदारों का गुस्सा आज फूट पड़ा। पिछले...

Punjab News: Filmy Style में पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ का CCTV आया सामने, देखें वीडियो

होशियारपुरः दसूहा के बलगड़ां चौक में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को एनकाउंटर में घायल किया। वहीं घटना...

Ramayan फिल्म को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया मना, CJI ने बताई वजह

नई दिल्ली: रामायण फिल्म को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है। हिंदू संगठन की ओर से लगातार...

Punjab News: वकीलों ने किया प्रदर्शन, MLA जिम्पा को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

होशियारपुर: शहर के वकील समुदाय ने अपनी लंबित मांगों और प्रशासनिक फैसलों के विरोध में आज जोरदार रोष प्रदर्शन...