Nationalआग लगने से धूं-धूं-कर जली इंडेन गैस सिलेंडर की गाड़ी, देखें वीडियो

आग लगने से धूं-धूं-कर जली इंडेन गैस सिलेंडर की गाड़ी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरादाबादः कटघर इलाके में आज एक इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने से ठीक पहले गाड़ी से सभी सिलेंडर उतार लिए गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए सुरक्षा उपकरण पूरी तरह नाकाम साबित हुए। जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब गाड़ी से इंडेन गैस के सिलेंडर उतारे जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि आग भड़कने से कुछ ही देर पहले गाड़ी में रखे सभी सिलेंडर सुरक्षित नीचे उतार लिए गए थे। यदि सिलेंडर गाड़ी के अंदर ही होते, तो धमाकों के साथ एक बेहद भयावह हादसा हो सकता था, जिससे आसपास के इलाके में जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। इस घटना ने गैस कंपनी के उन बड़े-बड़े सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो आपात स्थिति से निपटने के लिए किए जाते हैं।

दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि कटघर के करूला गली नंबर आठ निवासी मुंसिफ ने अपना पिकअप वाहन कोहिनूर रोड पर गली के सामने खड़ा मिला था। आठ बजे अचानक वाहन में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन मुंसिफ के नाम पर पंजीकृत है। वाहन इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी के काम में इस्तेमाल होता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस...

Etha के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाया था वजन, एक्ट्रेस की Choreographer ने किया खुलासा

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म...

Punjab News: मां के संघर्ष से बेटा कनाडा में बना पुलिस अधिकारी, देखे वीडियो

42 साल की उम्र में पास की कठिन ट्रेनिंग,...

बाहरी खाना-खाने से पहले सावधान, रोटी में थूकने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मेरठः अगर आप भी बाहर का खाना खाने के शौकिन है तो आप भी सावधान हो जाए। दरअसल, एक...

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस ऊना (सुशील पंडित): जिला...

Jalandhar News: हरकमलप्रीत सिंह खख ने संभाला SSP का चार्ज, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए...

Etha के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाया था वजन, एक्ट्रेस की Choreographer ने किया खुलासा

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ईठा को लेकर खूब सुर्खियां बटौर रही है। फिल्म का...