Himachal Govtसरदार शोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी...

सरदार शोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने पर CM Sukhu ने जताई खुशी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रख्यात चित्रकार सरदार शोभा सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार शोभा सिंह देश के महान चित्रकारों में से एक थे। भारतीय कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें देश में कला एवं सांस्कृतिक जगत में एक अलग पहचान दिलाई। उनकी पेंटिंग्स, सिख गुरुओं के चित्र भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिता और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरदार शोभा सिंह ने अपनी कला के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विशिष्ट पहचान दिलाई। जिला कांगड़ा के अन्द्रेटा से उनका गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने अपनी कला साधना से अन्द्रेटा को कला एवं संस्कृति के एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित किया।

आज यह संस्था देश-विदेश के कलाकारों, कला प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार शोभा सिंह के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय उनके अमूल्य योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह पहल युवा पीढ़ी को राज्य की समृद्ध कलात्मक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने, संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चोर गिरोह के 3 आरोपी हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के...

हरियाणा पवेलियन में दिखी विकास और समृद्ध संस्कृति की झलक

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल...

BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

NRI गैरी चला रहा नेटवर्क, हवेली में छिपाकर रखी...

Punjab News: चोर गिरोह के 3 आरोपी हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया...

हरियाणा पवेलियन में दिखी विकास और समृद्ध संस्कृति की झलक

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

NRI गैरी चला रहा नेटवर्क, हवेली में छिपाकर रखी थी नशे की खेप जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने भारी मात्रा...