Girl in a jacket
HomeChandigarhसंजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद इन मंत्रियों को मिले तीनों विभाग

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद इन मंत्रियों को मिले तीनों विभाग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर चल रही ईडी की कार्रवाई के दौरान उनके विभागों का तीन मंत्रियों में विभाजन कर दिया गया है। लोकल बॉडी विभाग की जिम्मेदारी मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सौंप दी गई है। वहीं, बिजली विभाग का मंत्रालय तरुणप्रीत सौंध को मिला है। इसके साथ ही मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग पर पदोन्नत कर दिया गया है।

वहीं, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया तीनों विभागों के फिर से बंटवारे को मंज़ूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उद्योग और वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सौंपा गया है। बिजली विभाग तरुनप्रीत सिंह सौंध को दिया गया है, जबकि स्थानीय सरकार विभाग हरजोत सिंह बैंस को उनके मौजूदा विभागों के अलावा सौंपा गया है।

विभागों में फेरबदल का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने 10 मई को गवर्नर को भेजा था, जिसमें मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के बंटवारे में बदलाव के लिए मंज़ूरी मांगी गई थी। गवर्नर कटारिया ने 11 मई को जारी अपने मंज़ूरी पत्र में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित विभागों के बंटवारे को मंज़ूरी दे दी है। सूचना में आगे यह भी स्पष्ट किया गया कि कैबिनेट मंत्रियों को पहले से आवंटित बाकी विभाग वैसे ही रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -