Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: पानी को लेकर हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, महिला...

Jalandhar News: पानी को लेकर हुई खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, महिला घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नूरपूर कालोनी में मारपीट की घटना सामने आई है, जहां देर रात दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के सिर पर गहरी चोटे आई है। मीडिया से बात करते हुए पीड़िता रजनी ने बताया कि वह अपने बच्चों बोल रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया। इस घटना में सिर पर ईंट से हमला होने से वह घायल हो गए। पीड़ित ने पड़ोसियों पर हमले के आरोप लगाए है। पीड़िता के अनुसार ज्योति, ज्योति की पत्नी, उसके भाई और बेटे तक्ष ने उनके घर पर ईंटों से हमला किया।

वहीं पीड़िता के बेटी ने कहा कि बच्चों की लड़ाई से विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर अक्सर विवाद होता था, लेकिन देर रात दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने कहा कि सरकारी सीवरेज को बंद कर दिया और उसी विवाद को लेकर रंजिश रखते हुए उन पर ईंटों से हमला किया गया। पीड़िता ने कहाकि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद महिला ने सरपंच को घटना की सूचना दी। जिसके बाद वह सिविल अस्पताल में उपचार करने पहुंचे। घटना में सिर पर ईंट लगने से 4 टांके लगे।

पीड़िता के अनुसार पड़ोसियों ने छत से ईंटों से हमला किया। इससे पहले भी कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। पीड़िता के अनुसार एक साल से विवाद चल रहा है। घटना की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का कहना हैकि दूसरे पक्ष ने देर रात ईंट से हमला किया है, ऐसे में वह उन पर दोबारा से हमला कर सकते है। परिवार के अनुसार उनकी जान को खतरा है। दोनों पक्षों में हुए विवाद ने किसी की मोहल्ला निवासी ने बीच-बचाव नहीं किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -