Girl in a jacket
HomeNationalमशहूर Actor और उनके Cameraman की Car ट्रक से टकराई, दोनों की...

मशहूर Actor और उनके Cameraman की Car ट्रक से टकराई, दोनों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबादः शहर से एक दुखद मामला सामने आया है। तेलुगू फिल्‍मों के पॉपुलर एक्‍टर और यूट्यूबर भरत कांत की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शहर के आउटर रिंग रोड पर एग्जिट नंबर-12 के पास बोंगुलुरु में यह हादसा हुआ। मरने वालों में उनका एक कैमरामैन भी शामिल है। दरअसल, उनकी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्‍कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्‍त थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए।

जानकारी देते आदिबाटला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्टर भरत कांत (31) और कैमरामैन त्रिलोक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से हैदराबाद लौट रहे थे। दोनों ने शनिवार रात को अपनी यात्रा शुरू की थी। करीब तड़के 3:20 बजे, उन्होंने पेद्दाम्बरपेट से ORR पर एंट्री ली और शमशाबाद की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार और शायद ड्राइवर की थकान के कारण यह हादसा हुआ होगा। बताया जा रहा है कि कार बोंगुलुरु और टुक्कुगुडा के बीच 111.5 किलोमीटर के निशान के पास एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आदिबाटला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

बता दें, भरत कांत एक पॉपुलर एक्‍टर, डांसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर थे। वह और त्र‍िलोक, दोनों करीब 10 साल पहले टॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए हैदराबाद आए थे। 31 साल के भरत कांत की सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे लोकप्रियता बढ़ रही थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40,000 फॉलोअर्स और YouTube पर लगभग 30,000 सब्सक्राइबर थे।

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -