Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: इस जगह पर पुलिस ने की हाईटेक नाकेबंदी, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस जगह पर पुलिस ने की हाईटेक नाकेबंदी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के वर्कशाप चौक पर पुलिस द्वारा हाईटेक नाका लगाया गया। इस दौरान आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान हाईटेक नाके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं वाहन चालक सुनील ने कहा कि राज्य में क्राइम बढ़ गया है और पुलिस द्वारा लगातार हाईटेक नाके लगाए जा रहे है। यह नाकेबंदी लोगों की सेफ्टी के लिए लगाए जाते है। स्नेचर के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नाके देख भागने वाले लोगों से अपील की कि इससे वह अपनी जान जोखिम में तो डालते ही है, इसी के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते है।

पुलिस ने वाहनों की गहनता से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इस नाकेबंदी के दौरान लोगों का भी पुलिस को भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग पुलिस द्वारा लगाए गए हाईटेक नाके की प्रंशसा कर रहे है। ऐसे में लोगों से अपील की है कि वह वाहनों के दस्तावेज अपने पास रखें। नाका देखकर भागने की जगह लोग पुलिस का सहयोग करें। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अशोक मीना ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत शहर में अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की जा रही है। ऐसे में शहर में 8 अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की गई है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पंजाब भर में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अधिकारी ने कहाकि नाकेबंदी के दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का लोगों को डर को खत्म करने के लिए लगातार उनके साथ तालमेल बनाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारी जितना पुलिस और लोगों में तालमेल बनेंगा और गैप कम होगा उतना ही पुलिस का डर लोगों में कम होगा। लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो वह तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -