Himachal Govt
RoparPunjab News: युवक का गोलियां मारकर कत्ल, हरजोत ने ली जिम्मेदारी

Punjab News: युवक का गोलियां मारकर कत्ल, हरजोत ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोपड़ः नूरपुर बेदी में युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को अंजाम पुरानी रंजिश के तहत आरोपी ने दिया। मृतक की पहचान शाहपुर बेला निवासी हरम सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, वारदात के कुछ ही देर बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शाहपुर के रहने वाले हरजोत सिंह सिद्धू ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। वायरल वीडियो में हरजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि हरम सिंह ने 13 मई 2019 को उसके भाई सुखवेंद्र सिंह की हत्या की थी। हरम सिंह चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था।

हरजोत के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद हरम सिंह उसे लगातार धमकियां दे रहा था। हरजोत ने वीडियो में आरोप लगाया कि हरम सिंह का अहंकार बढ़ गया था और वह अकसर बच्चों के सामने पिस्तौल दिखाकर केस वापस लेने का दबाव बनाता था। हरजोत के मुताबिक वारदात की रात नूरपुर बेदी में हरम सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और फिर से उसे उकसाने व धमकाने लगा।

हरजोत ने वीडियो में कहा कि उसने यह कदम गुलामी और डर से तंग आकर आत्मरक्षा में उठाया है। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसने जो कुछ भी किया है, वह पूरे होश-ओ-हवास में सोच-समझकर किया है। इस वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...